ISSN : 2319-2178 (P) सामाजिक , सांस्कृतिक एवं साहित्यिक पुनर्निर्माण की पत्रिका (विशेषज्ञों द्वारा समीक्षित पीयर-रिव्यूड जर्नल) ISSN : 2582-6603 (o)
मधुराक्षर🌟
विश्वसनीय हिंदी पुस्तक प्रकाशन संस्थान
अपनी रचनाओं को एक नई पहचान दें।
मधुराक्षर प्रकाशन के साथ अपनी किताबें और लेख प्रकाशित करें और अपने विचारों को दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।
हिंदी भाषा में अद्वितीय, गुणवत्तापूर्ण और पठनीय साहित्य के लिए
हमारी वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत है।
📚 आइए, अपने शब्दों को एक मंच दें— मधुराक्षर के साथ!


✨ प्रकाशन के नियम | मधुराक्षर के साथ अपनी पुस्तक प्रकाशित करवाएँ ✨
क्या आप साहित्यिक अभिरुचि रखते हैं, सृजन करते और अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाना चाहते हैं?
मधुराक्षर के साथ प्रकाशन की प्रक्रिया सरल और सुलभ है।
हमारे साथ जुड़कर अपनी कहानियों, कविताओं, उपन्यासों और विचारों को पाठकों तक पहुँचाइए।
📘 प्रकाशन की विधाएँ
मधुराक्षर अग्रलिखित विधाओं में पुस्तकें प्रकाशित करता है:
1. कथा साहित्य (Fiction)
कहानी-संग्रह
लघुकथा-संग्रह
उपन्यास
विज्ञान-गल्प, मिथक, फँतासी आदि
2. कथेतर साहित्य (Non-fiction)
सेल्फ़-हेल्प, जीवनी, आत्मकथा
ऐतिहासिक, राजनीतिक, सामाजिक लेखन
यात्रा-वृत्तांत, संस्मरण, ट्रू-अकाउंट, व्यंग्य
3. कविता (Poetry)
गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, नवगीत आदि सभी काव्य-विधाएँ
4. अनुवाद (Translation)
भारतीय और विदेशी भाषाओं से हिंदी में साहित्यिक अनुवाद
5. अन्य विधाएँ
अगर आपकी रचना इन श्रेणियों से अलग है, तो भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं।
🖋️ प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया
✔️ 1. पांडुलिपि तैयार करना
अपनी रचना MS Word में यूनिकोड (मंगल फ़ॉन्ट) में टाइप करें।
अगर आपने किसी अन्य फ़ॉन्ट (जैसे कृतिदेव, चाणक्य आदि) में लिखा है, तो भी स्वीकार्य है।
हस्तलिखित रचनाओं को टंकित करना आवश्यक है।
✔️ 2. त्रुटिरहित भाषा का ध्यान रखें
आपकी रचना में कम से कम व्याकरण और भाषा की अशुद्धियाँ हों।
इससे संपादकों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और प्रक्रिया सहज बनती है।
✔️ 3. विचारार्थ पांडुलिपि भेजना
अपनी पांडुलिपि MS Word या PDF फ़ॉर्मेट में ईमेल करें: 📧 madhurakshar@gmail.com
कृपया ध्यान दें:
डाक से भेजी गई या स्कैन की हुई पांडुलिपियाँ स्वीकार नहीं की जातीं।
📂 पांडुलिपि में क्या शामिल हो?
📖 कहानी-संग्रह: 2–3 पूर्ण कहानियाँ + अन्य कहानियों के 50-50 शब्दों के सारांश
📚 उपन्यास: आरंभिक 30% या 50 पृष्ठ (जो भी अधिक हो) + 200 शब्दों का सारांश
🧭 नॉन-फ़िक्शन: 2–3 अध्याय + विषय-सूची + शेष अध्यायों के 50-50 शब्दों के सारांश
📝 कविता संग्रह: लगभग 10 प्रतिनिधि रचनाएँ (कविता, गीत, ग़ज़ल आदि)
🧾 साथ में भेजें:
अपना संक्षिप्त परिचय (शैक्षिक, साहित्यिक पृष्ठभूमि)
📬 प्रतिक्रिया प्राप्ति की प्रक्रिया
पांडुलिपि प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर ईमेल द्वारा प्राप्ति की पुष्टि की जाएगी।
कविता-पांडुलिपि पर प्रतिक्रिया: कम से कम 10 दिन
अन्य विधाओं की पांडुलिपि पर प्रतिक्रिया: कम से कम 4 सप्ताह
सभी पत्र-व्यवहार ईमेल के माध्यम से ही होंगे।
❗ अगर तय समय में प्रतिक्रिया न मिले:
कविता के लिए 10 दिन बाद
अन्य विधाओं के लिए 4 सप्ताह बाद
📧 हमें ईमेल से स्मरण दिलाएँ।
⏳ प्रकाशन में लगने वाला समय
एक बार पांडुलिपि स्वीकृत हो जाने पर पुस्तक के छपकर बाज़ार में आने तक का अनुमानित समय:
👉 न्यूनतम 3 महीने
📣 तो देर किस बात की? अपनी रचना भेजिए और हिंदी साहित्य की दुनिया में अपने शब्दों की पहचान बनाइए— मधुराक्षर के साथ!
संपर्क
4, टीचर्स कॉलोनी, हरिहरगंज (भाग-2) फतेहपुर (उ.प्र.) 212 601
Contacts
+91 9918-69-5656
editor@madhurakshar.in
Subscribe to our newsletter
© Copyright 2025 to मधुराक्षर. All right reserved.
लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुनर्प्रकाशन वर्जित है। ‘मधुराक्षर’ में प्रकाशित सभी लेखों पर संपादक की सहमति हो, यह आवश्यक नहीं है। प्रकाशित सामग्री की सत्यता व मौलिकता हेतु लेखक स्वयं जिम्मेदार है। पत्रिका में प्रकाशित किसी भी लेख पर आपत्ति होने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही केवल फतेहपुर (उ.प्र.) न्यायालय में होगी।